बिजली बिल बढ़ने की भाजपा ने की निंदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2015 10:03 PM
बांका. राज्य सरकार द्वारा बिजली बिल बढ़ाने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा के जिला महामंत्री जयशंकर चौधरी ने बताया कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार लगातार बिजली सुधार की बात करते हैं लेकिन इस जिले में अब भी हजारों गांव है जहां बिजली का पोल तक नहीं पहुंचा है. वहीं जिन स्थानों […]
बांका. राज्य सरकार द्वारा बिजली बिल बढ़ाने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. भाजपा के जिला महामंत्री जयशंकर चौधरी ने बताया कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार लगातार बिजली सुधार की बात करते हैं लेकिन इस जिले में अब भी हजारों गांव है जहां बिजली का पोल तक नहीं पहुंचा है. वहीं जिन स्थानों पर बिजली पहुंची है वहां अनाप शनाप बिल आ रहा है. उपभोक्ताओं को यही बिल देने में परेशानी होती थी अब तो बिजली की कीमत बढ़ जाने से उनकी कमर ही टूट जायेगी. भाजपा उपाध्यक्ष सह अमरपुर विधानसभा प्रभारी विकास सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विनियामक आयोग के फैसले का जो तर्क दिया है वह काफी हास्यास्पद है. जद यू सरकार की बिजली में सुधार का घोषणा हवा हवाई साबित हो रही है. ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के रफ्तार भी बहुत सुस्त है. भाजपा ने मांग की कि अविलंब बिजली की दरें वापस ले अन्यथा सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










