जिले में जल्द खुलेगा मंदार अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2015 10:03 PM
फोटो : 18 बांका 13 : कार्यक्रम को संबोधित करते निदेशक यूके सिंह.प्रतिनिधि, बांका इस जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक और तोहफा मिलने जा रहा है. इस जिले के युवाओं के स्कील को बढ़ावा देने के लिए डॉ जाकिर हुसैन संस्थान और आई आई बीएम के संयुक्त प्रयास से मंदार अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की […]
फोटो : 18 बांका 13 : कार्यक्रम को संबोधित करते निदेशक यूके सिंह.प्रतिनिधि, बांका इस जिले को शिक्षा के क्षेत्र में एक और तोहफा मिलने जा रहा है. इस जिले के युवाओं के स्कील को बढ़ावा देने के लिए डॉ जाकिर हुसैन संस्थान और आई आई बीएम के संयुक्त प्रयास से मंदार अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना होगी. बुधवार को शहर के कृष्णा इन होटल में पत्रकारों से बात करते हुए डॉ जाकिर हुसैन संस्थान के निदेशक यूके सिंह ने कहा कि कटोरिया थाना क्षेत्र के सुइया बाजार के समीप बलसरा गांव में करीब 20 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री हो गयी है जबकि 20 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री भी जल्द हो जायेगी. इसके बाद से यहां विश्वविद्यालय का निर्माण किया जायेगा. उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में विश्वविद्यालय के निर्माण होने के बाद से आनंद शंकर माधवन के सपने साकार हो जायेंगे. इस विश्वविद्यालय में श्रम आधारित बुनियादी शिक्षा पर शैक्षणिक कार्यक्रमों की शुरुआत की जायेगी. इस विश्वविद्यालय में भी अन्य विश्वविद्यालयों की तरह स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर का भी अध्यापन के साथ मॉडुलर प्रशिक्षण कार्यक्रम छह माह से तीन वर्ष तक के समयावधि में सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण के साथ कराया जायेगा. शिक्षा देने के साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान हेतु अन्य व्यावसायिक उपक्रमों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. इस दौरान उनके साथ आरके सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल, भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, लोजपा के जिलाध्यक्ष बेबी यादव, पीबीएस कॉलेज के प्राचार्य शाहिद इकबाल, संजय झा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










