रजौन : ट्रैक्टर से कुचल कर किशोर की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2015 10:08 AM
विज्ञापन
रजौन: रजौन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में ओवर लोड बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कृष्णा कुमार नामक एक 14 वर्षीय बालक को धक्का मार दिया. गंभीर रूप से घायल कुष्णा को इलाज के लिए मायागंज लाया गया. मायागंज पहुंचते ही बालक की मौत गयी. घटना से बौखलाये ग्रामीणों ने उक्त ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त […]
विज्ञापन
रजौन: रजौन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में ओवर लोड बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कृष्णा कुमार नामक एक 14 वर्षीय बालक को धक्का मार दिया. गंभीर रूप से घायल कुष्णा को इलाज के लिए मायागंज लाया गया. मायागंज पहुंचते ही बालक की मौत गयी. घटना से बौखलाये ग्रामीणों ने उक्त ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि घटना के बाद चालक फरार हो गया.
शव पहुंचते ही आक्रोशित हुए ग्रामीण : मृतक भगवानपुर ग्राम निवासी विशेश्वर साह का पुत्र था. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में अपना भड़ास निकाला. थानाध्यक्ष के विरोध में नारेबाजी करते हुए अवैध रूप से बालू उठाव को पूर्णत: बंद करने, दोषी ट्रैक्टर चालक व उसके मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की.
शव के गांव पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गये. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रजौन पुलिस के अलावा बाराहाट थानाध्यक्ष अजीत कुमार व पंजवारा थानाध्यक्ष आरके कुशवाहा के साथ बौंसी के पुलिस निरीक्षक त्रिपुरारी सिंह भी वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










