हाई टेंशन तार पर गिरा सुखे पेड़ पर, घंटों बिजली आपूर्ति बाधित

Updated:
विज्ञापन

फोटो 17 बांका : 1 तार पर गिरा पेड़ को काटते बिजली कर्मी – बड़ी गाडि़यों की आवाजाही में रही परेशानी – बिजली विभाग के कर्मी ने पहुंच कर पेड़ को हटाया प्रतिनिधि, बांकाकटोरिया बांका मुख्य मार्ग पर झिरवा गांव के निकट सड़क किनारे गुजर रहे हाई टेंशन विद्युत तार पर सुखे पेड़ गिर जाने […]

विज्ञापन

फोटो 17 बांका : 1 तार पर गिरा पेड़ को काटते बिजली कर्मी – बड़ी गाडि़यों की आवाजाही में रही परेशानी – बिजली विभाग के कर्मी ने पहुंच कर पेड़ को हटाया प्रतिनिधि, बांकाकटोरिया बांका मुख्य मार्ग पर झिरवा गांव के निकट सड़क किनारे गुजर रहे हाई टेंशन विद्युत तार पर सुखे पेड़ गिर जाने विद्युत आपूर्ति घंटों बाधित रही. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह अचानक सुखा पेड़ तार पर गिर गया. जिस समय तार पर पेड़ गिरा, उस समय हाई टेंशन तार में बिजली आपूर्ति हो रही थी. अचानक आवाज सुनते ही स्थानीय लोग घर से बाहर निकल गये. इसके बाद बिजली विभाग को तुरंत इसकी सूचना देकर परिचालन को विच्छेद करवाया. इसमें किसी प्रकार की कोई घटना नहीं घटी, लेकिन आने-जाने वाले इस होकर सावधानी से आवाजाही कर रहे थे. खासकर बड़ी वाहनों के चालकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग के कर्मी उक्त स्थानों पर पहुंचे व पेड़ को काट कर हटाया. दोपहर बाद बिजली की आपूर्ति चालू की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन