विज्ञापन दाता की खबर है.:::::::::: जितेंद्र सिंह ने सुनी किसान की समस्या

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 16 बांका 26 : समस्या सुनते जितेंद्र सिंहबांका . शंभुगंज प्रखंड के बोधनगर टिटही के किसान ने अपनी मार्मिक स्थित को दी सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के सामने मंगलवार को रखी. किसानों ने श्री सिंह के सामने बताया कि अब तक धान अधिप्राप्ति केंद्र के नहीं खुलने से उनलोगों […]

विज्ञापन

फोटो : 16 बांका 26 : समस्या सुनते जितेंद्र सिंहबांका . शंभुगंज प्रखंड के बोधनगर टिटही के किसान ने अपनी मार्मिक स्थित को दी सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के सामने मंगलवार को रखी. किसानों ने श्री सिंह के सामने बताया कि अब तक धान अधिप्राप्ति केंद्र के नहीं खुलने से उनलोगों के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. धान कटने के बाद खेत में गेहूं बोने का वक्त है लेकिन अब तक केंद्र नहीं खुला है. अगर केंद्र नहीं खुलता है तो किसान बिचौलियों के हाथों धान को बेचने के लिए विवश हो जायेंगे. किसानों ने बताया कि इस वक्त आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. खेत में गेहूं अब तक नहीं बोया गया है. किसानों की बात को सूनकर अध्यक्ष श्री सिंह ने राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक मनोज सिंह से बात की जिस पर प्रबंधक श्री सिंह ने दो दिनों के अंदर केंद्र खुलने का आश्वासन दिया. जिसके बाद श्री सिंह ने परमानंदपुर के पैक्स अध्यक्ष रणवीर यादव को बुलाकर यह बताया कि दो दिनों के अंदर केंद्र खुल रहा है जिसके बाद वो किसानों के धान को अधिप्राप्ति करना आरंभ कर दे. इस मौके पर राजीव सिंह, गुड्डू सिंह सहित कई अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन