पढ़ाया गया अनुशासन का पाठ

Updated:
विज्ञापन

-लोक संवेदना कार्यशाला में डीसीएलआर ने दिया प्रशिक्षण पदाधिकारियों व कर्मियों को लोगों से सहजता पूर्वक पेश आने की दी हिदायतप्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन धोरैया में मंगलवार को लोक संवेदना के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. डीसीएलआर सह धोरैया के वरीय प्रभारी ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न […]

विज्ञापन

-लोक संवेदना कार्यशाला में डीसीएलआर ने दिया प्रशिक्षण पदाधिकारियों व कर्मियों को लोगों से सहजता पूर्वक पेश आने की दी हिदायतप्रतिनिधि, धोरैयाप्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन धोरैया में मंगलवार को लोक संवेदना के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. डीसीएलआर सह धोरैया के वरीय प्रभारी ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों समेत कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीसीएलआर ने पदाधिकारियों व कर्मियों को आमलोगों से शालीनता पूर्वक पेश आने की शख्त हिदायत दी. कहा गया कि आमजनों के कार्यालय आने पर सर्वप्रथम उन्हें उचित मान-सम्मान देते हुए उनकी बातों को सुनें व नियम संगत उनके समस्या का हद तक समाधान करने में अपनी महती भूमिका निभायें. डीसीएलआर ने कहा कि सरकारी सेवा जनसेवा का एक माध्यम है. इस बड़ी जिम्मेवारी को सहजतापूर्वक निर्वहन करना हम सबकी जबावदेही है. उन्हौंने सभी पदाधिकारियों को भी अपने सहयोगी कर्मी के प्रति संवेदनशील होकर उनसे व्यवहारिक तरीके से पेश आने का निर्देश दिया. मौके पर कार्यशाला में बीडीओ सोनिया ढ़नढ़ननियां, सीओ संजीव कुमार सिंह, एमओ डीडी झा, बीइओ असफाक आलम, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार, प्रखंड के प्रधान सहायक दिलीप झा, अंचल सहायक संदीप कुमार सिंह, सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य समेत राजस्व कर्मी व पंचायत सचिव उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन