स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला आयोजित
फोटो नंबर 15 बांका 20 : कार्यशाला के दौरान उपस्थित लोग धोरैया . स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन धोरैया में किया गया. नीड्स संस्था द्वारा कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता संबंधी पाठ पढ़ाया गया. कार्यशाला में घर में शौचालय बनाने को लेकर जागरूक करने […]
फोटो नंबर 15 बांका 20 : कार्यशाला के दौरान उपस्थित लोग धोरैया . स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन प्रखंड मुख्यालय स्थित सभाभवन धोरैया में किया गया. नीड्स संस्था द्वारा कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता संबंधी पाठ पढ़ाया गया. कार्यशाला में घर में शौचालय बनाने को लेकर जागरूक करने सबंधी बातों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों से भी अवगत कराया गया. बताया गया कि समय समय पर नीड्स द्वारा इसके लिए नुक्कड़ नाटक व अन्य कार्यक्र मों का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता रहा है. कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित जनप्रतिनिधि मुखिया, पंसस व वार्ड सदस्यों से भी लोगों को जागरूक करने की अपील की गयी. मौके पर कार्यशाला में क्षेत्रीय विधायक मनीष कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर जनप्रतिनिधियों से इस कार्य में सहयोग करने का अनुरोध किया. मौके पर प्रखंड प्रमुख राधा देवी, बीडीओ सोनियां ढ़नढ़ननियां, जिप सदस्या बीबी हाजरा खातुन, उपप्रमुख असलम खान, मुखिया संघ के अध्यक्ष परवेज आलम, मुखिया शरीफ अंसारी, शम्स तबरेज आलम, शिवनारायण सिंह, अमरेन्द्र कुमार सिंह, उमेश रजक, रानी महकम कुमारी, अनिता देवी, किरण सिंह, पंसस उमाशंकर ठाकुर, बीससूत्री अध्यक्ष ग्यास खां, एडजेक्ट प्रोडक्शन के पुनीत कुमार गुप्ता, आशय सहस, नीड्स के रमण कुमार, मनोरंजन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










