विद्यालय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आरंभ

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 15 बांका -2 : बांका . विद्यालय स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट बालक व बालिका वर्ग का आयोजन सोमवार को केआर मिशन के तत्वावधान में विद्यालय मैदान में आयोजित हुआ. प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में संयुक्त रूप से आगत अतिथि सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सत्यकाम, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई […]

विज्ञापन

फोटो: 15 बांका -2 : बांका . विद्यालय स्तरीय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट बालक व बालिका वर्ग का आयोजन सोमवार को केआर मिशन के तत्वावधान में विद्यालय मैदान में आयोजित हुआ. प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में संयुक्त रूप से आगत अतिथि सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सत्यकाम, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई बांका आशुतोष कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी सह अधीक्षक शारीरिक शिक्षा राघवेंद्र कुमार दीपक, बाल संरक्षण पदाधिकारी बबलू पाल, पीबीएस कॉलेज बांका के प्रोफेसर विश्वजीत सिंह, कार्यक्रम समन्वयक युवा खेल कला संस्कृति रामकिशोर सिंह व विद्यालय निदेशक सत्येंद्र सिंह ने ध्वजारोहण के साथ दीप प्रज्वलित कर किया. उदघाटन के क्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत निदेशक केआर मिशन द्वारा किया गया. उदघाटन के क्रम में अधीक्षक शारीरिक शिक्षा राघवेंद्र कु मार, सहायक निदेशक आशुतोष कुमार बनाम सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सत्यकाम व बाल संरक्षण पदाधिकारी बबलू पाल द्वारा खेल प्रारंभ कर किया गया. जूनियर बालिका खेल क्रमिक प्रतियोगिता में जारी रखते हुए आगत अतिथियों का स्वागत विद्यालय परिवार की ओर से किया गया. विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों की उपस्थिति एवं प्रतिभागियों की सहभागिता सराहनीय रही. वहीं प्रोफेसर विश्वजीत सिंंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन