साइकिल चोरी करते रंगेहाथ धराया
फोटो 15 बांका : 7 पुलिस के साथ साइकिल चोर प्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के ककबारा गांव स्थित हाट से साइकिल चोरी कर भाग रहे चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार ककबारा हाट से रविवार को साइकिल की चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा व जम […]
फोटो 15 बांका : 7 पुलिस के साथ साइकिल चोर प्रतिनिधि, बांकाथाना क्षेत्र के ककबारा गांव स्थित हाट से साइकिल चोरी कर भाग रहे चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार ककबारा हाट से रविवार को साइकिल की चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथ पकड़ा व जम कर धुनाई कर दी. इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही एसआइ अरुण कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना लाये. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम मेहरपुर निवासी चितरंजन यादव बताया है. इसके बाद पुलिस ने युवक के बारे में पता किया तो युवक ने कुछ दिन पूर्व में गांव से भी मोटरसाइकिल चोरी कर ली थी. युवक पर चोरी के विरुद्ध में थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराया गयी थी. इस संबंध में एसआइ अरुण कुमार ने बताया कि युवक ने कई चोरी के मामले में संलिप्तता स्वीकार किया है. युवक की निशानदेही पर कई जगह छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










