कांग्रेस की समीक्षा बैठक

Updated:
विज्ञापन

चांदन. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय के आवास पर जिला सदस्यता प्रभारी संजीव सिंह की उपस्थित में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने प्रखंड को तीन जोन चांदन, भैरोगंज एवं सूईया में सदस्यता हेतु अलग-अलग प्रभारी नियुक्त कर […]

विज्ञापन

चांदन. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय के आवास पर जिला सदस्यता प्रभारी संजीव सिंह की उपस्थित में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी ने प्रखंड को तीन जोन चांदन, भैरोगंज एवं सूईया में सदस्यता हेतु अलग-अलग प्रभारी नियुक्त कर सदस्यता अभियान में गति देने पर बल दिया. इस मौके पर महेश मिश्रा, पूर्व प्रमुख प्रमोद मिश्र, वज्र बिहारी लाल, सुधाकर चौधरी, प्रिय चंदन आजाद, कारू पांडेय, अकबर अली सहित अन्य उपस्थित थे. चलाया गया गश्ती अभियान चांदन. एसपी डॉ सत्यप्रकाश के निर्देश पर चांदन थाना अध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में झारखंड में चुनाव को लेकर चांदन एसटीएफ प्रभारी संतोष कुमार एवं कटोरिया सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ सीमा के आसपास गश्ती अभियान चलाया गया. छोटे-बड़े वाहनों पर पैनी नजर रखी गयी, जिससे देवघर विधान सभा चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हुई है. दुम्मा से लेकर चकाई बॉर्डर तक सुबह से शाम तक गश्ती अभियान चलाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन