सोहराय मिलन समारोह तीन जनवरी को
बांका. रविवार को तिलका मांझी फाउंडेशन की ओर से एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंजला मुर्मू ने की. बैठक में सर्व सम्मति से तीन जनवरी 2015 को शहर के वीर कुंवर मैदान में सोहराय मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसमें जमशेदपुर एवं रांची के संताली कलाकार के द्वारा पारंपरिक […]
बांका. रविवार को तिलका मांझी फाउंडेशन की ओर से एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मंजला मुर्मू ने की. बैठक में सर्व सम्मति से तीन जनवरी 2015 को शहर के वीर कुंवर मैदान में सोहराय मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इसमें जमशेदपुर एवं रांची के संताली कलाकार के द्वारा पारंपरिक मुंडा गायन एवं नृत्य प्रस्तुत की जायेगी. कार्यक्रम सुबह 7 बजे से सोहराय गोट पूजा के साथ प्रारंभ की जायेगी. इसकी जानकारी संघ के सुधीर मुंडे ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम 4 बजे तक चलेगा. इस मौके पर सोने लाल किस्कू, संतोष मरांडी, कुंठा मुर्मू, जेम्स टुडू, नरेंद्र मुर्मू, पार्वती हांसदा, काली चरण, रोहित कुमार, निकुंज कुमार, मनोज हांसदा, जयकांत हांसदा सहित दर्जन से अधिक सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










