प्रशिक्षण शिविर का समापन

Updated:
विज्ञापन

फोटो 14 बांका : 3 प्रशिक्षण में शामिल छात्राएं बांका. शहर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित बालिका वर्ग बैडमिंटन शिविर का रविवार को समापन हुआ. शिविर में 14 आयु वर्ग वाले चयनित बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कार्यक्रम समन्वयक युवा खेल कला व संस्कृति भागलपुर प्रमंडल प्रभारी राम किशोर सिंह द्वारा […]

विज्ञापन

फोटो 14 बांका : 3 प्रशिक्षण में शामिल छात्राएं बांका. शहर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित बालिका वर्ग बैडमिंटन शिविर का रविवार को समापन हुआ. शिविर में 14 आयु वर्ग वाले चयनित बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कार्यक्रम समन्वयक युवा खेल कला व संस्कृति भागलपुर प्रमंडल प्रभारी राम किशोर सिंह द्वारा किया गया. प्रशिक्षक के रूप में कानपुर यूपी के स्टेडियम कोच पुष्पंजय कुमार सिंह ने अपना सराहनीय योगदान दिया. पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पचास प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें 30 छात्राओं का चयन किया गया. सभी छात्राएं 23 से 26 दिसंबर तक आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी. इससे छह छात्राओं का चयन किया जायेगा जो राज्य स्तरीय टीम में शिरकत करेंगी. आज से बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित बांका. शहर स्थित केआर मिशन स्कूल में पांच दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गयी है. इसका शुभारंभ दस बजे दिन से किया गया है, जो पांच दिन तक चलेगी. इस आशय कि जानकारी स्कूल प्रबंधक सतेंद्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है. उन्होंने ने बताया कि करीब दो सौ बच्चों ने रविवार तक रजिस्ट्रेशन कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन