भाजपा ही कर सकती है राज्य का विकास : मंडल

Updated:
विज्ञापन

भाजपा का सदस्यता अभियान, फोटो : 13 बांका 27 : सदस्यता अभियान में उपस्थित विधायक राम नारायण मंडलप्रतिनिधि, बांकाभारतीय जनता पार्टी द्वारा मोबाइल व इंटरनेट के द्वारा सदस्यता बनाने के क्रम में शनिवार को स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल के नेतृत्व सघन सदस्यता अभियान चलाया गया. उनके आवास पर आयोजित शिविर में […]

विज्ञापन

भाजपा का सदस्यता अभियान, फोटो : 13 बांका 27 : सदस्यता अभियान में उपस्थित विधायक राम नारायण मंडलप्रतिनिधि, बांकाभारतीय जनता पार्टी द्वारा मोबाइल व इंटरनेट के द्वारा सदस्यता बनाने के क्रम में शनिवार को स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री राम नारायण मंडल के नेतृत्व सघन सदस्यता अभियान चलाया गया. उनके आवास पर आयोजित शिविर में सैकड़ों की संख्या में लोगों को जोड़ा गया. इस दौरान विधायक श्री मंडल ने कहा कि राज्य का विकास सिर्फ भाजपा कर सकती है. देश में नरेंद्र मोदी विकास कर रहे हंै उनके हाथों को मजबूत करने के लिए एक-एक लोगों को भाजपा से जुड़ने की जरूरत है. इस दौरान केदार सिंह, अजय दास, उगेंद्र मंडल, मुकेश सिन्हा, बब्बन झा, सोपन घोष, सुनील चटर्जी, रतन मित्रा, सत्य नारायण पंजियारा, अमर कुमार मिश्रा, दिगंबर यादव, अखिलेश झा, कुणाल कुमार, कृष्णा नंद रजक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. शहर में चला छापेमारी, नशीले पदार्थ जब्त बांका. पूरे जिले सहित शहर के कई भागों में एसपी डॉ सत्य प्रकाश के आदेश पर छापेमारी की गयी, जिसमें भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किया गया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सूर्य नाथ सिंह ने कहा कि शहर के कई दुकानों में छापेमारी की गयी, जिसमें से गुटखा, शराब और देशी शराब बरामद किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन