देवर पर यौनशोषण का आरोप मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

बांका. थाना क्षेत्र के समुखिया मोड़ की एक महिला ने अपने देवर पर यौनशोषण का आरोप लगाया है. महिला द्वारा कोर्ट परिवाद द्वारा थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की पति का पूर्व में निधन हो गया है. उसके बाद मसोमात महिला अपने परिवार के साथ घर पर ही रहती थी, जहां आपसी विवाद […]

विज्ञापन

बांका. थाना क्षेत्र के समुखिया मोड़ की एक महिला ने अपने देवर पर यौनशोषण का आरोप लगाया है. महिला द्वारा कोर्ट परिवाद द्वारा थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की पति का पूर्व में निधन हो गया है. उसके बाद मसोमात महिला अपने परिवार के साथ घर पर ही रहती थी, जहां आपसी विवाद को लेकर महिला के साथ उनकी सास अनीता देवी, ननद मुन्नी देवी द्वारा प्रताडि़त करते हुए मारपीट की जाती थी. इसी दौरान देवर बंटी मरीक की उस पर बुरी नजर होने के कारण मोसमात महिला के साथ गलत संबंध भी बनाया. बाद में महिला ने कोर्ट परिवाद कर देवर पर दुष्कर्म करने एवं सास व ननद पर प्रताडि़त करने का मामला दर्ज कराया. इस मामले को लेकर शनिवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष चंदना कुमारी ने बताया कि थाना में इसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है मामले का अनुसंधान जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन