रालोसपा ने निकाला मशाल जुलूस

Updated:
विज्ञापन

बांका . राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा शुक्रवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया. यह मशाल जुलूस व्यावसायिक परशुराम मंडल की हत्या कांड को लेकर निकाला गया. कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिला मुख्यालय के समीप जो हत्या हुई है इससे पता चलता है कि यहां की पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसी घटना हुई […]

विज्ञापन

बांका . राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा शुक्रवार की शाम मशाल जुलूस निकाला गया. यह मशाल जुलूस व्यावसायिक परशुराम मंडल की हत्या कांड को लेकर निकाला गया. कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिला मुख्यालय के समीप जो हत्या हुई है इससे पता चलता है कि यहां की पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसी घटना हुई है. सभी ने पुलिस प्रशासन का घोर निंदा किया साथ ही हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की. जिला प्रधान महासचिव ने कहा कि बिहार सरकार की कानून विधि व्यवस्था खराब रहने के कारण दिनों दिन अपराधियों का मन सिर चढ़ कर बोलने लगा है. मशाल जुलूस में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. इसमें क्रांति कुशवाहा, कैलाश कामती, दिगंबर मंडल, कृष्णानंद पांडेय, बाल गोविंद मंडल, गिरीश मंडल, विपिन कुशवाहा, बेबी देवी, विनय मंडल, अविनाश मंडल, अरविंद मंडल, धनंजय मंडल, अजय मंडल, उत्तम मांझी, विजय मंडल, रवि कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे. सभी ने दु:ख प्रकट किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन