चिडि़यामोड़ को प्रखंड बनाने के लिए बैठक में हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

फोटो 12 बांका 11 : बैठक करते ग्रामीण जयपुर .ओपी क्षेत्र के चिडि़यामोड़ में शुक्रवार को शिव मंदिर के सामने चबूतरा पर बैठक आयोजन किया गया. जिसमें चिडि़यामोड़ को प्रखंड व कटोरिया को अनुमंडल बनाने की चर्चा की गयी. जिसमें जयपुर, कटियारी, लकरामा, कोल्हासार पंचायत के लोगों का कहना है कि यहां के लोग 35 […]

विज्ञापन

फोटो 12 बांका 11 : बैठक करते ग्रामीण जयपुर .ओपी क्षेत्र के चिडि़यामोड़ में शुक्रवार को शिव मंदिर के सामने चबूतरा पर बैठक आयोजन किया गया. जिसमें चिडि़यामोड़ को प्रखंड व कटोरिया को अनुमंडल बनाने की चर्चा की गयी. जिसमें जयपुर, कटियारी, लकरामा, कोल्हासार पंचायत के लोगों का कहना है कि यहां के लोग 35 किलोमीटर कटोरिया प्रखंड जाकर किसी तरह का लाभ नहीं उठा पाते है. हर योजना से यहां के लाभुक वंचित रह जाते है. ऐसी समस्या को देखते हुए यहां के लोगों ने प्रखंड बनाने की बात उठायी है. चिडि़यामोड़ पर प्रखंड बनाने के लिए बिहार सरकार का जमीन भी उपलब्ध है. चिडि़यामोड़ को प्रखंड बन जाने से यहां की जनता को काफी लाभ मिलेगी. लोगों में एक उम्मीद के साथ यह आस जगी है कि प्रखंड बन जाने पर ही इस क्षेत्र का विकास संभव है. यह नक्सल प्रभावित क्षेत्र है लोगों को डर कर अपना जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है. बैठक में युवा मोरचा के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, सचिव जागेश्वर मरांडी, कोषाध्यक्ष अभिनाश कुमार, पूर्व प्रमुख सुखलाल वेसरा, प्रमोद यादव, मुखिया दीवान किस्कू, श्रीकांत यादव, हरिहर यादव, दीपू यादव, रोहित यादव, श्री प्रसाद यादव, राजेंद्र यादव सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन