व्यवसायी की हत्या के विरोध में बंद रहा बाजार

Updated:
विज्ञापन

बांका : बांका के व्यवसायी परशुराम मंडल की बुधवार की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना के विरोध में गुरुवार को बांका बजार स्वत: बंद रहा. यही नहीं इसके विरोध में शहर के व्यावसायिक संघ, पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने मुख्यालय के गांधी चौक व शास्त्री चौक पर जिला प्रशासन का […]

विज्ञापन
बांका : बांका के व्यवसायी परशुराम मंडल की बुधवार की देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना के विरोध में गुरुवार को बांका बजार स्वत: बंद रहा. यही नहीं इसके विरोध में शहर के व्यावसायिक संघ, पीड़ित परिवार व ग्रामीणों ने मुख्यालय के गांधी चौक व शास्त्री चौक पर जिला प्रशासन का पुतला फूंका.
हालांकि, बाजार बंदी के दौरान शहर में शांति बनी रही. उधर, इस मामले में बांका पुलिस ने एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त सुभाष मंडल व प्रकाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के विरोध में देर शाम में व्यावसायिक संघ द्वारा शास्त्री चौक से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया.
गांव के तीन लोगों को बनाया अभियुक्त : व्यवसायी परशुराम मंडल की हत्या मामले में भाई मनीष कुमार ने गांव के ही जनार्दन मंडल के पुत्र प्रकाश मंडल, सुभाष मंडल व प्रदीप मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया है. बांका पुलिस ने एसपी के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्त सुभाष मंडल व प्रकाश मंडल को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन