एसएसबी ने किया फ्लैग मार्च
फोटो : 10 बांका 14 : फ्लैग मार्च करते एसएसबी के जवान प्रतिनिधि, बांकानक्सली गतिविधि को रोकने के लिए एसएसबी ने अपनी कमर कस ली है. नक्सली एरिया में सीमा सुरक्षा बल के जवान लगातार कांबिंग कर रहे हैं. बुधवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने कटोरिया प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया. […]
फोटो : 10 बांका 14 : फ्लैग मार्च करते एसएसबी के जवान प्रतिनिधि, बांकानक्सली गतिविधि को रोकने के लिए एसएसबी ने अपनी कमर कस ली है. नक्सली एरिया में सीमा सुरक्षा बल के जवान लगातार कांबिंग कर रहे हैं. बुधवार को सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने कटोरिया प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया. इस दौरान पैदल मार्च करते हुए सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने लोगों के बीच आत्मविश्वास को जगाया, ताकि लोग नक्सली गतिविधियों का विरोध कर सके. तीन दर्जन के आसपास जवानों ने सुग्गावरण, आर पाथर सहित कई गांवों का कांबिंग भी किया. इसका नेतृत्व कटोरिया थाना के एएसआइ कर रहे थे. एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि क्षेत्र में लगातार एसएसबी के जवानों के द्वारा कांबिंग ऑपरेशन, एरिया डोमिनेशन किया जाता है ताकि नक्सली अपना पैर न फैला सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










