औरंगाबाद में प्रेमी ने दी प्रेमिका के होनेवाले दूल्हे को मारने के लिए 1.50 लाख की सुपारी

Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

Bihar Crime News: औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना इलाके के चिंतावन बिगहा गांव में बारात निकलने से पहले दूल्हे के पिता को गोली मारने की सुपारी युवती के प्रेमी ने ही दी थी. अपनी प्रेमिका की शादी रुकवाना चाहता था. डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय किया गया था. 50 हजार रुपये एडवांस भी दिये गये थे. पुलिस ने शूटर को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपित समेत दो अपराधी फरार.

विज्ञापन

Bihar Crime News: औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना इलाके के चिंतावन बिगहा गांव में बारात निकलने से पहले दूल्हे के पिता को गोली मारने की सुपारी दुल्हन के ही प्रेमी ने ही दी थी. वह किसी तरह से अपनी प्रेमिका की शादी रुकवाना चाहता था. शादी को रुकवाने के लिए दूल्हे या उसके पिता की हत्या की साजिश रची थी. इसके लिए डेढ़ लाख रुपये में सौदा तय किया गया था.

इसके लिए 50 हजार रुपये एडवांस भी दिये गये थे. पुलिस ने इस मामले में शूटर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. जो पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा का ही रहनेवाला है. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
मुख्य आरोपित समेत दो अपराधी अब भी फरार है.

थानाध्यक्ष ने क्या बताया?

थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि इस साजिश का मुख्य आरोपित दिलीप कुमार और उसके दो अन्य साथी अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस घटना में कुल तीन अपराधी शामिल थे. सभी एक कार में सवार होकर गांव पहुंचे थे. पहचान छुपाने के लिए उन्होंने गाड़ी के नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा दी थी. घटना से पहले आरोपितों ने गांव में रेकी की, लेकिन दूल्हा के नहीं मिलने पर उन्होंने उसके पिता को ही निशाना बनाया.

27 अप्रैल की सुबह दूल्हे के पिता को मारी गयी थी गोली

घटना पिछले 27 अप्रैल की सुबह की है. चिंतावन बिगहा गांव निवासी सुनील पांडेय उर्फ अरुण पांडेय चचेरे भाई प्रमोद पांडेय के साथ अंबा बाजार से शादी का सामान खरीदकर स्कूटी से घर लौट रहे थे. इसी दौरान अंबा-नवीनगर मुख्य पथ पर रसोईया गांव के समीप घात लगाये अपराधियों ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी. स्कूटी से गिरते ही अपराधियों ने सुनील पांडेय पर फायरिंग कर दी. गोली उनके सिर को निशाना बनाकर चलायी गयी थी. लेकिन गोली बायीं आंख के नीचे जाकर लगी. इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे. जिनका इलाज पटना एम्स में चल रहा है.

पटना के बिहटा का रहनेवाला है शूटर

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी जितेंद्र कुमार,पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के बिहटा का रहनेवाला है. घटना के चार दिनों के भीतर इसे गिरफ्तार किया गया है. इस घटना में शामिल मुख्य आरोपित व एक अन्य की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. गौरतलब है कि युवती बिहटा की रहनेवाली है. इसलिए, पुलिस पटना व बिहटा के आसपास ही छापेमारी कर रही है.

( औरंगाबाद से अंबुज पांडेय की रिपोर्ट )

Also Read: रोहतास में हाइवा और ट्रक की टक्कर में हाइवा के परखच्चे उड़े, ड्राइवर की मौके पर मौत

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन