रोहतास में हाइवा और ट्रक की टक्कर में हाइवा के परखच्चे उड़े, ड्राइवर की मौके पर मौत
घटनास्थल से हाइवा की तस्वीर
Bihar Accident News: तास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के महरोड़ गांव के समीप दिनारा-बिक्रमगंज पथ पर गिट्टी लदा हाइवा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गयी.इस घटना में हाइवा के परखच्चे उड़ गये और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई.बिक्रमगंज तरफ से दिनारा की ओर जा रहा था.
Bihar Accident News: रोहतास जिले के नटवार थाना क्षेत्र के महरोड़ गांव के समीप दिनारा-बिक्रमगंज पथ पर शनिवार की सुबह आठ बजे गिट्टी लदा हाइवा और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गयी. जिसमें एक चालक की मौके पर मौत हो गयी हैं . टक्कर इतनी जबरदस्त हुई की हाइवा के परखच्चे उड़ गये. मृतक की पहचान कैमूर भभुआ जिले के चांद थाना इलाके की खरांटी गांव निवासी रामसकल यादल के 30 वर्षीय पुत्र विजय यादव था. वहीं घटना के बाद अज्ञात चालक वाहन के साथ भागने में सफल हो गया.
ग्रामीणों ने इसकी सूचना नटवार थाना को दिया था. सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक हाइवा चालक को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी. टक्कर के बाद दिनारा- बिक्रमगंज पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. इससे घंटों आवागमन बाधित हो गया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त हाइवा के मलबा को हटाकर एक तरफ से आवागमन को बहाल कराया.
थानाध्यक्ष ने घटना के बारे में क्या कहा?
नटवार थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि हाइवा पर गिट्टी लदा हुआ है, जो बिक्रमगंज तरफ से दिनारा की ओर जा रहा था. मृतक को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान पर अज्ञात वाहन व चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
हादसे के बाद घंटों तक लगा रहा जाम
हाइवा और अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद दिनारा-बिक्रमंगज पथ पर दो घंटों तक जाम लगा रहा. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का समाना करना पड़ा. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से किनारे करवाया और आवागमन बहाल किया.
( रोहतास, दिनारा से उमेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट )
Also Read: गयाजी के मानपुर में अंधाधुध फायरिंग से दहला इलाका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










