2 सगे भाइयों समेत बिहार के 4 लोग उत्तराखंड टनल हादसे के शिकार, गंभीर हालत में एक श्रीनगर रेफर
घटनास्थल की तस्वीर (सोशल मीडिया)
उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में भीषण हादसा हुआ है. इस हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है और 14 घायल बताए जा रहे हैं. घायलों में बिहार के 4 लोग भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
Uttarakhand Tunnel Accident : उत्तराखंड के चमोली टनल हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 14 लोग घायल हैं. घायलों में बिहार के 4 लोग भी शामिल हैं. जिनमें से 3 लोग बिहार के गोपालगंज जिले के हैं तो वहीं एक रोहतास जिले के हैं. दरअसल, टीएचडीसी द्वारा निर्माणाधीन विष्णुगढ़ पीपलकोटि जल विद्युत परियोजना की गुरुवार की शाम करीब सात बजे अचानक सुरंग में भू-धंसाव होने से कई मजदूर अंदर फंस गए थे. रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में 21 लोगों को बाहर निकाला जा सका है.
बिहार के 4 लोग घायल
हादसे में बिहार के 4 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में गोपालगंज के भोरे के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के निवासी अवधेश, नन्दलाल पिता अवधेश पांडे, रोहित पांडे पिता अवधेश पांडे शामिल हैं. रोहित पांडे को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. मृतकों में टिहरी जिले के गेंवाल के रहने वाले प्रदीप सिंह पवार, चमोली के मुकेश, बिहार के दुर्लभ शर्मा, झारखंड के विजय और जितेंद्र कुमार, लोकेश्वर और भुनेश्वर का नाम शामिल है. लोकेश्वर और भुनेश्वर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

क्या है पूरा मामला
जानकारी अनुसार, पीपलकोटी क्षेत्र में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में अचानक पानी और मलबा घुस गया. हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 14 अन्य घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सुरंग में काम कर रहे 22 मजदूर फंस गए थे
हादसे के दौरान सुरंग के अंदर कुल 22 श्रमिक फंस गए थे. राहत और बचाव अभियान के दौरान 20 श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया. इनमें छह लोगों को मृत घोषित किया गया, जबकि 14 घायल श्रमिकों को अस्पताल पहुंचाया गया. बाद में मृतकों की संख्या सात बताई गई है.
14 घायल मजदूरों का अस्पताल में इलाज
हादसे में घायल मजदूरों को गोपेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में छत्तीसगढ़ के कोंडागांव निवासी सुनील दीवान, झारखंड के हाबिल गुड़िया, निस्तार भिंगरा, विनोद सावना, दीना बैगरा, खेला राम बिसरा, पंजाब के छब्बा सिंह, हिमाचल प्रदेश के तिलक राज और बिहार के चंदन कुमार, अवधेश, नंदलाल, रोहित पांडे, छत्तीसगढ़ के पेन सिंह और गोविंद शामिल हैं.
एक घायल को अस्पताल से मिली छुट्टी, एक श्रीनगर रेफर
जानकारी के अनुसार, घायल गोविंद को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. वहीं रोहित पांडे की स्थिति को देखते हुए उन्हें श्रीनगर रेफर किया गया है. बाकी घायलों का गोपेश्वर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.
सभी मजदूर सुरंग निर्माण कार्य में जुटे थे
हादसे के समय सभी श्रमिक सुरंग के निर्माण कार्य में लगे हुए थे. इसी दौरान सुरंग में पानी और मलबा घुस गया. अचानक पानी और मलबा आने के कारण श्रमिकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका और कई लोग अंदर फंस गए.
पीपलकोटी क्षेत्र में THDC की परियोजना स्थल पर हादसा
अधिकारियों के अनुसार, हादसा चमोली के पीपलकोटी क्षेत्र में टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की परियोजना स्थल पर हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. सुरंग के भीतर फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया गया.
Also Read : गोपालगंज : मीरगंज के औघड़दानी मंदिर में ऐसे हुआ भोलेनाथ का श्रृंगार, रुद्राक्ष-मोतियों से सजे महादेव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







