गया जी में जहरीली गैस से चार लोगों की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हुआ हादसा
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी
Gaya News : डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव में कुएं में जहरीली गैस रिसने से चार ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई. चारों मोटर ठीक करने उतरे थे, जब वे गैस की चपेट में आ गए. बचाव दल दो शव निकालने में कामयाब रहा है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है.
Gaya News : डोभी प्रखंड अंतर्गत गढ़ करमौनी गांव में कुएं में जहरीली गैस के कारण दम घुटने से चार ग्रामीणों की मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि चारों ग्रामीण कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरे थे. इसी दौरान कुएं के अंदर जहरीली गैस की चपेट में आने से उनका दम घुट गया.
दो शव कुएं से बाहर निकाले गये
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी. अब तक दो लोगों के शव कुएं से बाहर निकाले जा चुके हैं, जबकि दो अन्य ग्रामीणों की तलाश जारी है. स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है.

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. शेरघाटी एसडीओ, डोभी बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं. प्रशासन की निगरानी में कुएं से दोनों अन्य लोगों को बाहर निकालने का प्रयास जारी है.

जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुएं के अंदर जहरीली गैस जमा होने के कारण यह हादसा हुआ. मोटर ठीक करने के दौरान चारों ग्रामीण इसकी चपेट में आ गये. प्रशासन की ओर से घटना की विस्तृत जानकारी जुटायी जा रही है.
गया जी: टिकारी में दिनदहाड़े किसान की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार, परिवार में मचा कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







