औरंगाबाद में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से पांच साल की बच्ची की मौत, तीन गंभीर

Edited by Vivek Pandey
Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद के हसपुरा प्रखंड में अनियंत्रित डंपर ने मां-बेटी समेत चार लोगों को कुचल दिया. हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर-सिहाड़ी रोड पर सोमवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे कई घंटों तक यातायात बाधित रहा.

महायज्ञ देखकर लौट रहे थे सभी लोग

जानकारी के अनुसार फतेहपुर गांव से सटे सिहाड़ी गांव में महायज्ञ का आयोजन चल रहा था. सोमवार की रात फतेहपुर निवासी इंद्र कुमार की पत्नी सीता देवी अपनी पुत्रियों और अन्य ग्रामीणों के साथ यज्ञ देखकर लौट रही थीं. इसी दौरान फतेहपुर-सिहाड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.

हादसा इतना भयावह था कि इंद्र कुमार की पांच वर्षीय पुत्री प्रतीक्षा कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं उसकी मां सीता देवी, 10 वर्षीय पुत्री इच्छा कुमारी तथा अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार सीता देवी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद मृत बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

मासूम बच्ची की मौत से गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. लोगों ने डंपर चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार वाहनों के संचालन पर नाराजगी जताई. बताया गया कि रात करीब 10:30 बजे से तड़के 3 बजे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बहाल हुआ यातायात

सूचना मिलने पर हसपुरा थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, जांच में जुटी पुलिस

जाम हटने के बाद पुलिस ने मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा डंपर और उसके चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है.

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें: बेऊर जेल से बाहर निकले रौशन आनंद, बोले- फैजल खान और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक ने कराई भाई की हत्या

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन