Aurangabad News : नगर पर्षद के सैरातों की हुई बंदोबस्ती

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 27 Mar 2025 10:45 PM

विज्ञापन

Aurangabad News : शहर में परिचालित तीन चक्का पेट्रोल, तीन चक्का डीजल टेंपो, चार चक्का डीजल टेंपो एवं ई रिक्शा सैरत की बंदोबस्त करायी गयी

विज्ञापन

दाउदनगर. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सैरातों की बंदोबस्ती नगर पर्षद द्वारा नप कार्यालय के सभागार में की गयी. मुख्य पार्षद अंजलि कुमार व इओ ऋषिकेश अवस्थी की उपस्थिति में तीन सैरातों की बंदोबस्ती करायी गयी. शहर में परिचालित तीन चक्का पेट्रोल, तीन चक्का डीजल टेंपो, चार चक्का डीजल टेंपो एवं ई रिक्शा सैरत की बंदोबस्त करायी गयी. इसके लिए सर्वाधिक बोली 11 लाख 54 हजार 200 रुपये की बोली गयी. होर्डिंग के लिए एक लाख दो हजार 50 रुपये की बोली लगायी गयी. स्लाटर हाउस की बंदोबस्ती एक लाख 32 हजार में की गयी. शहर में परिचालित व्यावसायिक ट्रैक्टर, डाला, बस, ट्रक छोटी गाड़ी, टाटा मैक्सी सैरत की बंदोबस्ती किसी डाक वक्त के नहीं पहुंचने के कारण नहीं हो सका. रोड साइड गुदड़ी मछली मार्केट की वसूली ठेला सैरात की भी बंदोबस्ती नहीं हो सकी. इस सैरात में सिर्फ प्रति ठेला सैरात की वसूली करनी है. शेष बचे से सैरातों की बंदोबस्ती के लिए शुक्रवार और शनिवार की तिथि भी निर्धारित है. मौके पर उप मुख्य पार्षद कमला देवी, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य दिनेश प्रसाद, भूपेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ चिंटू मिश्रा, परवीण कौसर, वार्ड पार्षद जय गोविंद प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन