ePaper

Aurangabad News : मनायी गयी भगवान श्रीकृष्ण की छठी, भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

Updated at : 21 Aug 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
Aurangabad News : मनायी गयी भगवान श्रीकृष्ण की छठी, भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

??????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

Aurangabad News :सत्संग नगर स्थित श्रीरामचरितमानस यज्ञ मंडप परिसर में भगवान श्री कृष्ण की छठी मनायी गयी. काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया

विज्ञापन

दाउदनगर. अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न मंदिरों व ठाकुरबाड़ियों में भगवान श्री कृष्ण की छठी मनायीगयी. श्री हनुमान मंदिर कमेटी द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनायी गयी. सत्संग नगर स्थित श्रीरामचरितमानस यज्ञ मंडप परिसर में भगवान श्री कृष्ण की छठी मनायी गयी. काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया. महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाये गये. प्रसाद वितरण की शुरुआत अटल बिहारी, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता ओबरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी अजय कुशवाहा, रालोमो के राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष विकास कुमार, जदयू के वरिष्ठ नेता संजय पटेल ने आदि ने किया. मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी, उप मुख्य पार्षद कमला देवी सहित अन्य वार्ड पार्षदों, पूर्व उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल, जदयू के ओबरा विधानसभा प्रभारी आनंद रजक, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, शिक्षाविद सुरेश कुमार गुप्ता, मदन कुमार, संदीप कुमार तांती, भाजपा नेता अनूप मनोहर, जदयू नगर कार्यकारी अध्यक्ष संतोष दबगर, कांग्रेस नेता डॉ संजय कुमार सिंह, लोजपा (रामविलास) के प्रखंड अध्यक्ष रमेश पासवान आदि ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन को सफल बनाने में हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुमार नरेंद्र देव, पूजा व्यवस्थापक प्रमुख पप्पू गुप्ता नाथू साव, सुनील केसरी, रोहित कुमार, सन्नी कुमार, राजाराम प्रसाद, राजेंद्र शर्मा आदि लोगों ने भूमिका निभायी. सभी लोगों को कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया. पुराना शहर स्थित जोड़ा मंदिर में भी पंडित राधामोहन मिश्र के नेतृत्व में भगवान श्री कृष्ण की छठी धूमधाम से मनायी गयी. थानाध्यक्ष विकास कुमार, पूर्व उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद बसंत कुमार, राधा रमन पूरी, जय गोविंद प्रसाद, दिनेश प्रसाद, सोनी देवी, पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार, प्रशांत कुमार तांती, पूर्व पार्षद रविरंजन कुमार, कांग्रेसी नेता डॉ संजय कुमार सिंह, भाजपा नेता अटल बिहारी सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन को सफल बनाने में ब्रजेश पाठक, रंजन मेहता, डॉ चंचल कुमार आदि लोगों ने भूमिका निभायी. रौनियार वैश्य स्थल में रौनियार वैश्य समाज के अध्यक्ष बलराम प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में भगवान श्री कृष्ण की छठी मनायी गयी. अनुमंडल कार्यालय के पास स्थित पंचदेव मंदिर में छठी मनायी गयी. पुजारी संजय उपाध्याय ने पूजा अर्चना की भगवान को भोग लगाया. प्रसाद वितरण की शुरुआत डीसीएलआर प्रणव कुमार ने किया. संध्या में एसडीजेम विकास कुमार, न्यायकर्ता श्वेताभ शांडिल्य एवं प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया. अनुमंडल कार्यालय एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय दाउदनगर के कर्मियों, अधिवक्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन को सफल बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, सचिव सत्येंद्र कुमार, विधिक संघ के अध्यक्ष निरंजन कुमार, सचिव धर्मेंद्र सिंह, अधिवक्ता राजू कुमार, अरुण कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इसके अलावा अन्य मंदिरों व ठाकुरबाड़ियों में भी भगवान श्री कृष्ण की छठी मनायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

AMIT KUMAR SINGH_PT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन