औरंगाबाद में रील बनाने दोस्तों के साथ पहुंचा था युवक मुख्य नहर में डूबे से मौत, 18 घंटे बाद मिला शव
Aurangabad News: औरंगाबाद के ओबरा थाना क्षेत्र में पटना मुख्य नहर में डूबे 20 वर्षीय युवक का शव 18 घंटे बाद SDRF ने बरामद किया. युवक दोस्तों के साथ रील बनाने गया था और नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गया.
(औरंगाबाद के ओबरा से ब्रजेश द्विवेदी की रिपोर्ट)
Aurangabad News: औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र स्थित डिहरा लख के समीप पटना मुख्य नहर में डूबे युवक का शव करीब 18 घंटे बाद बुधवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया. मृतक की पहचान कंचन बिगहा अतरौली निवासी मो. आलमगीर के 20 वर्षीय पुत्र औरंगजेब के रूप में हुई है.
रील बनाने दोस्तों के साथ पहुंचा था नहर
जानकारी के अनुसार, औरंगजेब अपने पांच दोस्तों के साथ रील बनाने के उद्देश्य से डिहरा लख पहुंचा था. इसी दौरान वह नहर में नहाने उतरा और तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया. साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में लापता हो गया.
18 घंटे बाद SDRF ने बरामद किया शव
घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद में गया से पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने विशेष अभियान चलाकर डिहरा लख के समीप नहर के एक गहरे गड्ढे से युवक का शव बरामद किया. बताया गया कि शव उसी स्थान पर फंसा हुआ था.
गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.
रील बनाने के जुनून पर फिर उठे सवाल
यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने के दौरान जोखिम उठाने की प्रवृत्ति को उजागर करती है. स्थानीय लोगों ने युवाओं से अपील की है कि वे खतरनाक स्थानों पर वीडियो बनाने और जान जोखिम में डालने से बचें.
इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के सभी सरकारी विद्यालयों में अचानक पहुंचेगी जांच टीम, पढ़ाई से लेकर स्मार्ट क्लास तक होगी पड़ताल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










