आज के बाद बदलेगा मौसम, औरंगाबाद में गर्मी से मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad Weather Update: औरंगाबाद समेत दक्षिण बिहार में मानसून के सक्रिय होने से मौसम बदलने के संकेत हैं. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज के बाद तापमान में गिरावट और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.

विज्ञापन

(औरंगाबाद से विश्वनाथ पांडेय की रिपोर्ट)

विज्ञापन

Aurangabad Weather Update: औरंगाबाद समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप, उमस और गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि उत्तर बिहार के कई इलाकों में आंधी और बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने औरंगाबाद सहित राज्य के कई जिलों के लिए बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

10 जून के बाद मौसम में बदलाव के संकेत

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनुप कुमार चौबे के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से तक पहुंच चुका है. बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी और सक्रिय मानसूनी हवाओं के कारण बिहार के मौसम में बदलाव की संभावना बढ़ गई है. उन्होंने बताया कि 10 जून के बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है और बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है.

दक्षिण बिहार में फिलहाल उमस और गर्मी का असर

विशेषज्ञों के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक दक्षिण बिहार के जिलों में गर्मी और उमस बनी रह सकती है. हालांकि इसके बाद मानसूनी प्रभाव बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है.

किसानों को मौसम को देखते हुए दी गई सलाह

डॉ. चौबे ने किसानों को मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए खराब मौसम के दौरान खुले खेतों, पेड़ों के नीचे या अन्य असुरक्षित स्थानों पर जाने से बचना चाहिए.

मानसून की रफ्तार बढ़ने से कृषि को मिलेगा लाभ

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के अधिकांश हिस्सों में मानसून की गतिविधियां तेज होंगी. उत्तर बिहार में वर्षा का प्रभाव पहले ही दिखाई देने लगा है, जबकि दक्षिण बिहार में भी जल्द नियमित मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है. इससे खेती-किसानी को गति मिलेगी और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के सभी सरकारी विद्यालयों में अचानक पहुंचेगी जांच टीम, पढ़ाई से लेकर स्मार्ट क्लास तक होगी पड़ताल

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन