दोमुहान पुल पर वन-वे व्यवस्था से बढ़ी परेशानी, औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार

Aurangabad News: औरंगाबाद-डाल्टेनगंज मुख्य पथ पर बटाने नदी के दोमुहान पुल को वन-वे किए जाने के बाद जाम की समस्या बढ़ गई है. पुल पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
(औरंगाबाद के कुटुंबा से अंबुज पांडे की रिपोर्ट)
Aurangabad News: औरंगाबाद – डाल्टेनगंज मुख्य पथ पर स्थित बटाने नदी पर बने दोमुहान पुल पर भारी वाहन के परिचालन पर रोक के बाद अब छोटे वाहन के परिचालन के लिए भी पुल को वन-वे कर दिया गया है. ऐसी स्थिति में लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है. वन-वे किए जाने से पुल के दोनों छोर पर तथा पुल के बीच के बीच वाहनों की लंबी कतार लग रही है, जिससे एक ओर पुल पर अनावश्यक दबाव बढ़ रहा है, जिससे क्षतिग्रस्त होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है.
15 दिनों से भारी वाहन के परिचालन पर रोक
दोमुहान पुल के क्षतिग्रस्त हो जाने से पिछले 15 दिनों से भारी वाहन के परिचालन पर रोक लगा दिए गए हैं. अब छोटे वाहन के परिचालन के लिए भी वन-वे व्यवस्था लागू की गई है. एक तरफ से रास्ते को पूरी तरह बंद कर दिया गया है. ऐसे में लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है, वहीं दुर्घटना की आशंका भी बनी है.
इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के सभी सरकारी विद्यालयों में अचानक पहुंचेगी जांच टीम, पढ़ाई से लेकर स्मार्ट क्लास तक होगी पड़ताल
रात्रि में चोरी छुपे से भारी वाहनों का परिचालन शुरू
जानकारी के अनुसार रोक के बाद भी रात्रि में चोरी छुपे भारी वाहनों का परिचालन किया जा रहा था. जिसे रोकने के लिए प्रशासन द्वारा ही कदम उठाया गया है. हालांकि प्रशासन द्वारा उठाए गए इस कदम से पुल पर अनावश्यक दबाव बढ़ने के कारण क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ गई है.
प्रशासन से लोगों ने की मांग
लोगों ने प्रशासन से मांग किया की छोटे वाहनों का परिचालन दोनों ओर से शुरू किया जाय.यदि तत्काल इस पर पहल नहीं किया गया तो बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है.जानकारी हो कि बिहार को झारखंड से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बने दोमुहान पुल क्षतिग्रस्त हो गया है. इस वजह से दोनों राज्यों की यातायात व्यवस्था चरमरा सी गई है.
हालांकि वाहनों के परिचालन को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है लेकिन परेशानियों से भरा है. पुलों के निर्माण के लिए लगातार मांग उठ रही है. हालांकि अभी तक कोई खास प्रयास दिखे नहीं है.
Also Read : सूता फैक्ट्री मोड़ पर शराब तस्करों पर शिकंजा, कार से 324 लीटर शराब बरामद, शराब और वाहन जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 7 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 न्यूज़ चैनल से की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कार्यरत हैं.
बिहार की राजनीति, प्रशासन, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों की गहन रिपोर्टिंग करते हैं. राज्य की राजनीतिक गतिविधियों, नीतिगत फैसलों और उनके आम लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. इसके साथ ही वे कृषि, शिक्षा और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










