Aurangabad News : दुर्गा मंदिर में अचानक बजने लगी घंटी

Published by : AMIT KUMAR SINGH_PT Updated At : 12 Mar 2025 9:59 PM

विज्ञापन

Aurangabad News :सूही गांव स्थित दुर्गा मंदिर की घंटी बजते देखकर लोग हैरान हो गये मंगलवार की शाम में उक्त मंदिर की घंटी स्वतः बजने लगी

विज्ञापन

कुटुंबा.

प्रखंड क्षेत्र के सूही गांव स्थित दुर्गा मंदिर की घंटी बजते देखकर लोग हैरान हो गये. मंगलवार की शाम में उक्त मंदिर की घंटी स्वतः बजने लगी, जबकि मंदिर का चेन गेट में ताला लगा हुआ था. घंटी की आवाज सुनकर गांव के सैकड़ो लोग उस जगह इकट्ठे हो गये. इसी क्रम में तरह-तरह की चर्चा होने लगी और पूजा पाठ का दौर शुरू हो गया. कई लोगो का कहना था कि मां दुर्गा प्रसन्न हुई है. वहीं दूसरे तरफ यह भी लोग कह रहे थे मां दुर्गा कुपित हुई है. जानकारी मिली कि घंटों तक मंदिर में लगायी गयी घंटी हिलती और बजती रही. हालांकिए प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है. उक्त गांव में चर्चा का दौर जारी है. गौरतलब है कि ग्राम कचहरी के समीप दुर्गा मंदिर है. वहां दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन करने के बाद ताला लगाकर छोड़ दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINGH_PT

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINGH_PT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन