दलालों पर रहेगी आरपीएफ की नजर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Jan 2014 3:14 AM

विज्ञापन

मोहनिया (नगर) : भभुआ रोड स्टेशन को दलाल मुक्त बनाने का प्रयास रेल पुलिस ने तेज कर दिया है. भभुआ रोड स्टेशन के टिकट काउंटर पर लाइन लगाने वाले दलालों की अब खैर नहीं. टिकट काउंटरों पर आरपीएफ की नजर उक्त रहेगी. बता दें कि बुधवार को रेल टिकट की कालाबाजारी की खबर ‘प्रभात खबर’ […]

विज्ञापन

मोहनिया (नगर) : भभुआ रोड स्टेशन को दलाल मुक्त बनाने का प्रयास रेल पुलिस ने तेज कर दिया है. भभुआ रोड स्टेशन के टिकट काउंटर पर लाइन लगाने वाले दलालों की अब खैर नहीं. टिकट काउंटरों पर आरपीएफ की नजर उक्त रहेगी. बता दें कि बुधवार को रेल टिकट की कालाबाजारी की खबर ‘प्रभात खबर’ में प्रमुखता से छपने के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

गुरुवार को भभुआ रोड स्टेशन जांच के लिए पहुंचे आरपीएफ इंचार्ज ब्रजेश कुमार ने बताया कि जवानों को टिकट काउंटर के आस-पास सादे लिबास में लगाया जायेगा.ये जवान यात्री के रूप मे लाइन में दलालों पर कड़ी नजर रखेंगे. गौरतलब है कि भभुआ रोड स्टेशन पर रेल अधिकारियों की मिलीभगत केकारण इन दिनों दलालों की खूब कट रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन