बंद रहता बीडीओ कार्यालय!

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2014 6:37 AM

विज्ञापन

अंबा (औरंगाबाद) : अंबा ब्लॉक का बीडीओ कार्यालय बंद रहता है. इसे देख कर लोग यह समझ जाते है कि बीडीओ साहब नहीं आये है. गांव से आने वाले लोग बीडीओ को ब्लॉक कार्यालय में रहने के बाद भी उनसे मिले बगैर ही वापस चले जाते है. वापस जाना उनकी मजबूरी है क्योंकि सभी ग्रामीण […]

विज्ञापन

अंबा (औरंगाबाद) : अंबा ब्लॉक का बीडीओ कार्यालय बंद रहता है. इसे देख कर लोग यह समझ जाते है कि बीडीओ साहब नहीं आये है. गांव से आने वाले लोग बीडीओ को ब्लॉक कार्यालय में रहने के बाद भी उनसे मिले बगैर ही वापस चले जाते है. वापस जाना उनकी मजबूरी है क्योंकि सभी ग्रामीण बीडीओ को पहचानते भी नहीं है.

वे उनके ऑफिस को बंद देखकर वापस चले जाते है. 28 दिसंबर को जब डीडीसी भी आये तो ऑफिस को बंद पाया. उन्होंने खुलवाने का प्रयास भी किया,लेकिन चावी हीं नहीं मिली. बीडीओ साहब अगर आते भी है तो सभागार भवन में जाकर अपने कर्मियों के साथ बैठ कर काम करते है.

हां! कर्मियों के साथ बैठक के दिन उनका कार्यालय खुला मिलता है और वे कार्यालय में उपस्थित भी रहते है. पर, मिटिंग होने के कारण किसी को कार्यालय में जाने से रोक दिया जाता है.सबसे बड़ी बात तो यह है कि सभागार भवन में बैठ कर वे अपना कार्य का निष्पादन करते हैं और कार्यालय में मिटिंग की जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन