औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक दर्जन से अधिक घायल

Updated:
विज्ञापन

Aurangabad News: औरंगाबाद के सलैया थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई,जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पढ़िए पूरी खबर नीचे…

विज्ञापन

Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र के कोसडिहरा गांव में महज दो डिसमिल जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. मारपीट के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

कई लोग घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

घायलों की पहचान दसरथ दास, रामजतन दास उर्फ रौशन, कृष्णा दास, कन्हैया कुमार, सहेंद्र दास, सरोज देवी, कविता देवी, शारदा देवी, उपेश कुमार समेत अन्य लोगों के रूप में हुई है. सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है, जबकि कुछ का उपचार मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया.

धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

घायल रामजतन दास उर्फ रौशन ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात दिलकेश्वर के परिवार के लोग अचानक उनके घर पहुंचे और लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों से हमला कर दिया. इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और गांव में अफरा-तफरी मच गई.

पहले से चल रहा था जमीन का विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पहले से विवाद चला आ रहा था. शुक्रवार रात यह विवाद हिंसक रूप ले बैठा. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाओं को भी चोटें आई हैं.

दूसरे पक्ष के लोग भी बताए जा रहे घायल

सूत्रों के अनुसार दूसरे पक्ष के कुछ लोग भी इस झड़प में घायल हुए हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष सामने नहीं आ सका था. पुलिस दोनों पक्षों से जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

बहुजन समाज पार्टी के नेता दिनेश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी विवाद का समाधान हिंसा नहीं हो सकता. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

पुलिस ने कहा, आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

सलैया थाना पुलिस का कहना है कि मामले में आवेदन मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विवेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन