नौ घंटे किया एमजीआर लाइन जाम
बगजोरी के पास ग्रामीणों ने की रेलवे फाटक बनाने की मांग महगामा : बुधवार को एमजीआर रेलवे लाइन को ग्रामीणों ने विधायक लोबिन हेंब्रम के नेतृत्व में चितरकोठी-बागजोरी के बीच नौ घंटे तक जाम कर दिया. ग्रामीण विभाग से रेलवे फाटक लगाने की मांग कर रहे थे. ट्रैक जाम होने से तीन रैक कोयला फरक्का […]
बगजोरी के पास ग्रामीणों ने की रेलवे फाटक बनाने की मांग
महगामा : बुधवार को एमजीआर रेलवे लाइन को ग्रामीणों ने विधायक लोबिन हेंब्रम के नेतृत्व में चितरकोठी-बागजोरी के बीच नौ घंटे तक जाम कर दिया. ग्रामीण विभाग से रेलवे फाटक लगाने की मांग कर रहे थे. ट्रैक जाम होने से तीन रैक कोयला फरक्का नहीं जा सका है. इससे इसीएल को लाखों का नुकसान हुआ.
30 वर्ष पहले बिछाया गया लाइन
विधायक श्री हेंब्रम ने कहा कि एमजीआर रेलवे लाइन 30 वर्ष पहले बिछाया गया. तब से लेकर आज तक रेलवे फाटक लगाने के दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की गयी. फाटक नहीं होने से अक्सर माल मवेशी सहित लोग रेलवे की चपेट में आते रहे हैं. जान-माल की क्षति होती है. पूर्व में ललमटिया थाना में कार्यरत एक जमादार लाइन पार करने में कट चुका है.
आश्वासन के बाद हटे ग्रामीण व विधायक
फरक्का एमजीआर के एजीएम आरके सिन्हा व डीजीएम एनएनएन लोद के फाटक लगाने के आश्वासन दिये जाने के बाद ग्रामीण व विधायक जाम स्थल से हटे. दौरान प्रधान पटवारी हांसदा, चंदर हांसदा, रमेश सोरेन, रउफ अंसारी, अख्तर अंसारी, होपन टुडू आदि उपस्थित थे. वहीं, जाम स्थल पर बोआरीजोर इंस्पेक्टर श्याम नारायण सिंह सहित एक दर्जन पुलिस बल मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










