‘नक्सलियों की सरकार के साथ सांठगांठ !’

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : नवीनगर में हुए लैंड माइंस विस्फोट की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी निंदा की है. पार्टी वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह ने कहा है कि औरंगाबाद में डेढ़ माह के भीतर दो बड़ी नक्सल घटना हो चुकी है. करीब दो महीनों में 15 लोग नक्सलियों के हमले […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : नवीनगर में हुए लैंड माइंस विस्फोट की घटना पर गंभीर चिंता जताते हुए भारतीय जनता पार्टी ने कड़ी निंदा की है. पार्टी वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह ने कहा है कि औरंगाबाद में डेढ़ माह के भीतर दो बड़ी नक्सल घटना हो चुकी है.

करीब दो महीनों में 15 लोग नक्सलियों के हमले में जान गंवा दिये और यह सरकार अभी तक कान में तेल डाल कर सोयी हुई है.श्री सिंह ने कहा है कि जिस तरह नक्सली बेखौफ लोगों की जान ले रहे हैं, उससे यह कहना कोई गलत नहीं होगा कि वर्तमान सरकार में कानून और व्यवस्था नाम की कोई भी चीज नहीं बची है. इस सरकार के मुखिया को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए, अन्यथा यह माना जायेगा कि सरकार के साथ नक्सलियों की साथ सांठगांठ हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन