बारुण में छठ की तैयारी में जुटे लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Nov 2015 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

बारुण (औरंगाबाद) : बारुण प्रखंड क्षेत्र में लोग छठ पूजा की तैयारी में जुट गये हैं. घाटों की सफाई शुरू हो गयी है. कार्तिक शुक्ल के षष्ठी को मनाये जानेवाले छठ पूजा को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं. उनमें से एक कथा के अनुसार, पांडव जब अपना सारा राजपाठ जुए में हार गये थे, तब […]
विज्ञापन
बारुण (औरंगाबाद) : बारुण प्रखंड क्षेत्र में लोग छठ पूजा की तैयारी में जुट गये हैं. घाटों की सफाई शुरू हो गयी है. कार्तिक शुक्ल के षष्ठी को मनाये जानेवाले छठ पूजा को लेकर कई कथाएं प्रचलित हैं.
उनमें से एक कथा के अनुसार, पांडव जब अपना सारा राजपाठ जुए में हार गये थे, तब द्रौपदी ने छठ व्रत किया था. इसके बाद उसकी मनोकामना पूरी हुई और पांडवों का राजपाठ वापस मिल गया. तभी से छठ पर्व मनाया जा रहा है. मालपुर निवासी संतोष यादव ने बताया कि गांव में घूम-घूम कर छठ व्रत करनेवालों में 700 नारियल व सूप का वितरण किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










