पारंपरिक वैवाहिक गीतों को मिलेगा बढ़ावा, होगी प्रतियोगिता

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :10 May 2026 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
पारंपरिक वैवाहिक गीतों को मिलेगा बढ़ावा, होगी प्रतियोगिता

आदर्श जागरूकता विवाह सम्मान समारोह 13 मई को

विज्ञापन

आदर्श जागरूकता विवाह सम्मान समारोह 13 मई को प्रतिनिधि, औरंगाबाद नगर. आदर्श जागरूकता विवाह सम्मान समारोह में पारंपरिक विवाह गीत प्रतियोगिता की धूम रहेगी. कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. वैसे जनेश्वर विकास केंद्र के अध्यक्ष रामजी सिंह की अध्यक्षता और कार्यक्रम संयोजक आदित्य श्रीवास्तव के संचालन में एक बैठक की गयी, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गयी. केंद्र के सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने बताया कि समारोह का उद्घाटन 13 मई को एक बजे दिन में होगा. सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज के प्राचार्य सुधीर कुमार मिश्रा, पंचदेव धाम के संस्थापक अशोक कुमार सिंह एवं आरएनपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक शंभूनाथ पांडेय, लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के निर्देश धनंजय कुमार, विवेकानंद मिशन स्कूल के निर्देशक डॉ शंभू शरण सिंह, सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज के सचिव राजेश कुमार सिंह, राम नारायण सिंह कॉलेज के प्रधानाचार्य जयलेंद्र सिंह उद्घाटन करेंगे. तत्पश्चात, दे दिया घर का दीया, फिर भी कहते क्या दिया विषय पर संगोष्ठी होगी. मुख्य वक्ता के रूप में समकालीन जवाबदेही के संपादक डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, चाणक्य परिषद के अध्यक्ष रामानुज पांडेय, विष्णु धाम महोत्सव के अध्यक्ष अजीत सिंह, विधि संघ के पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष संजय सिंह आदि होंगे. इसके बाद पारंपरिक विवाह गीत प्रतियोगिता की जायेगी. इसके तहत पुराने और परंपरा से जुड़े गीतों को शामिल किया जायेगा. चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा. अंत में बिना ताम-झाम और दहेज रहित आदर्श विवाह करने वाले जोड़ों को सम्मानित किया जायेगा. कला कौशल मंच के अध्यक्ष आदित्य श्रीवास्तव ने बताया कि पारंपरिक विवाह गीत प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य है अपनी पुरानी पारंपरिक विवाह गीतों को पुनः जीवित करना. मौके पर अमरेश सिंह, इंजीनियर धीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह, लोकेश प्रसाद, डॉ सुरेंद्र प्रसाद मिश्रा, प्रमोद सिंह, वीरेंद्र सिंह, अरुण सिंह, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन