औरंगाबाद में होटल मैनेजर पर 15 लाख की हेराफेरी का आरोप, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

AI इमेज - प्रभात खबर

Aurangabad News : औरंगाबाद के बारुण स्थित होटल शिवग्रैंड के मालिक ने अपने मैनेजर पर 15 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Aurangabad News : बारुण थाना क्षेत्र के होटल शिवग्रैंड के मालिक ने अपने मैनेजर पर 15 लाख रुपये के गबन का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. औरंगाबाद के चितौड़नगर निवासी राजकुमार सिंह, जो होटल शिवग्रैंड के मालिक हैं, उन्होंने बारुण पुलिस को दी गई शिकायत में पूरा मामला बताया है.

तीन महीने से टाल रहा था हिसाब

मालिक राजकुमार सिंह ने शिकायत में बताया कि पलामू जिले के रहने वाले निखिल कुमार उनके होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. निखिल का कार्य होटल की दैनिक कमाई का हिसाब-किताब राजकुमार सिंह को देना था. आरोप है कि वर्ष 2026 के जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का हिसाब जब पीड़ित ने मांगा, तो मैनेजर ने टालमटोल करना शुरू कर दिया.

जांच में सामने आई बड़ी धोखाधड़ी

बार-बार दबाव बनाने पर जांच के दौरान 15 लाख रुपये का गबन सामने आया. पीड़ित के अनुसार, आरोपी मैनेजर ने स्वीकार किया था कि यह राशि उसने निजी कार्यों में खर्च कर दी है और एक महीने के भीतर इसे लौटाने का वादा भी किया था. राजकुमार सिंह का आरोप है कि एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी जब उन्होंने रुपये वापस मांगे, तो आरोपी लगातार टाल रहा है.

पुलिस ने दर्ज की FIR

इस धोखाधड़ी से परेशान होकर आखिरकार होटल मालिक ने पुलिस की शरण ली. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस संख्या 253/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस अब पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

Also Read : महिला ने एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म, औरंगाबाद में नॉर्मल डिलीवरी बनी चर्चा का विषय

विज्ञापन
RAJURANJAN KUMAR

लेखक के बारे में

By RAJURANJAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन