औरंगाबाद: लोक संवाद में 1 जुलाई से लापता किशोरी का मामला छाया, परिजनों ने लगाई त्वरित कार्रवाई की गुहार

Updated:
विज्ञापन

लोक संवाद कार्यक्रम

बारुण के धमनी में आयोजित लोक संवाद गोष्ठी में ग्रामीणों ने मंझौली से लापता किशोरी की शीघ्र बरामदगी और मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Aurangabad Lok Samvad : औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के धमनी पंचायत सरकार भवन में शनिवार को आयोजित लोक संवाद गोष्ठी में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया. इस दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दे उठे, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा एक किशोरी के लापता होने के मामले को लेकर रही. ग्रामीणों ने बताया कि गांव के भिखारी भुइयां की बेटी बीते 1 जुलाई से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है. काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है.

गुमशुदा किशोरी का मामला बना मुख्य मुद्दा

परिजनों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस से गुहार लगाते हुए कहा कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई की जाए और किशोरी को सुरक्षित बरामद किया जाए. उन्होंने यह भी आशंका जताई कि मामला गंभीर हो सकता है, इसलिए पुलिस को इसे प्राथमिकता पर लेना चाहिए. इस पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही ठोस नतीजे सामने आएंगे.

अधिकारियों ने एक-एक कर सभी की सुनी शिकायते

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखीं. पुलिस अधिकारियों ने एक-एक कर सभी शिकायतों को सुना और मौके पर ही कई मामलों में जरूरी निर्देश भी दिए. इससे लोगों में यह भरोसा देखने को मिला कि उनकी बात सीधे प्रशासन तक पहुंच रही है.

पुलिस-जनता तालमेल पर जोर

गोष्ठी के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अपराध पर नियंत्रण तभी संभव है जब पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल हो. उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़े- बेगूसराय: सदर अंचल कार्यालय में निगरानी का छापा, 4 हजार घूस लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार

कार्यक्रम का संचालन बारुण थाना के सब-इंस्पेक्टर अंकित कुमार, करण कुमार और सोनी कुमारी के साथ असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार की देखरेख में किया गया. अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की गोष्ठियां आगे भी आयोजित की जाएंगी, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान तेजी से हो सके.

जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय भागीदारी

इस लोक संवाद गोष्ठी में धमनी पंचायत के पूर्व मुखिया सतीश कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार, वार्ड सदस्य गुड्डू पासवान समेत कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे. इसके अलावा पवन कुमार, मनोज कुमार, अभिनाश, टेंगन राम, सुनील सिंह, दारा चौधरी और जगदेव राम सहित कई लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया.

Also Read: चॉक-डस्टर के साथ बच्चों के बीच पहुंचे बेगूसराय के डीएम, शिक्षक बन ब्लैकबोर्ड पर संभाली कमान


विज्ञापन
Rajuranjan Kumar

लेखक के बारे में

By Rajuranjan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन