भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में औरंगाबाद में भारी बवाल, युवाओं ने निकाला आक्रोश मार्च

Updated:
विज्ञापन

Bharat Tiwari Encounter: औरंगाबाद के नवीनगर में भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध में युवाओं ने आक्रोश मार्च निकाला. निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bharat Tiwari Encounter: औरंगाबाद के नवीनगर में भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध में युवाओं ने आक्रोश मार्च निकाला. निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई.

विज्ञापन

औरंगाबाद के नवीनगर से सौरभ कुमार सिंह की रिपोर्ट
Bharat Tiwari Encounter :
भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर के विरोध में मंगलवार को नवीनगर प्रखंड में युवाओं ने आक्रोश मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया. मार्च की शुरुआत अनुग्रह नारायण स्टेडियम से हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

विज्ञापन

निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

आक्रोश मार्च में शामिल युवाओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी के कथित एनकाउंटर की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए. उन्होंने मांग की कि यदि किसी स्तर पर दोषी पाए जाते हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.

आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होगी और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. युवाओं ने सरकार से पारदर्शी कार्रवाई करते हुए न्याय सुनिश्चित करने की मांग की.

शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया मार्च

आक्रोश मार्च के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा. युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन के माध्यम से सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया.

बड़ी संख्या में युवा रहे मौजूद

मार्च में हैप्पी सिंह, सौरभ प्रताप सिंह, शुभम प्रताप सिंह, रंजन कुमार तिवारी, लवकुश कुमार, सोनू तिवारी, प्रिंस कुमार, अमित कुमार, गोलू कुमार, अभिषेक सिंह, हर्षित दुबे, नवनीत कुमार और शुभम कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा आज: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन