दाउदनगर शहर में हो रही सफाई

Published at :13 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
दाउदनगर शहर में हो रही सफाई

दाउदनगर शहर में हो रही सफाईदाउदनगर (अनुमंडल). छठ को लेकर पूरे शहर की व्यापक सफाई करायी जा रही है. कार्यपालक पदाधिकारी विपिन बिहार सिंह ने बताया कि मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद एवं उप मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद एवं उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह के साथ छठ घाटों का निरीक्षण कर चुके है. शनिवार से […]

विज्ञापन

दाउदनगर शहर में हो रही सफाईदाउदनगर (अनुमंडल). छठ को लेकर पूरे शहर की व्यापक सफाई करायी जा रही है. कार्यपालक पदाधिकारी विपिन बिहार सिंह ने बताया कि मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद एवं उप मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद एवं उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह के साथ छठ घाटों का निरीक्षण कर चुके है. शनिवार से मशीन लगा कर घाटों की सफाई करायी जायेगी. नगर पंचायत के सफाईकर्मियों के अलावा 40 अतिरिक्त मजदूर लगाये गये हैं. 10 ठेला, दो ट्रैक्टर सफाई कार्य में लगाये गये हैं. आवश्यकतानुसार और मजदूर व उपकरण लगाये जायेंगे. सड़कों पर भी सफाई करायी जा रही है. उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के दिशा निर्देशों का पालन किया जा रहा है. मुख्य पार्षद ने बताया कि माइक से उद्घोषणा करा कर लोगों से सोन पुल घाट पर पहुंचने की अपील की जायेगी, क्योंकि यह घाट बहुत ही साफ-सुथरा है. उप मुख्य पार्षद ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सफाई मजदूरों की संख्या बढ़ायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन