छठ की तैयारी पर न्यास समिति की हुई बैठक

Published at :13 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
छठ की तैयारी पर न्यास समिति की हुई बैठक

छठ की तैयारी पर न्यास समिति की हुई बैठक(फोटो नंबर-16) परिचय- न्यास समिति की बैठक करते एसडीओ राकेश कुमार. दाउदनगर (अनुमंडल). छठ की तैयारी को लेकर सूर्य मंदिर न्यास समिति की बैठक एसडीओ सह न्यास समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई. बैठक में छठ की तैयारियाें की समीक्षा की गयी. […]

विज्ञापन

छठ की तैयारी पर न्यास समिति की हुई बैठक(फोटो नंबर-16) परिचय- न्यास समिति की बैठक करते एसडीओ राकेश कुमार. दाउदनगर (अनुमंडल). छठ की तैयारी को लेकर सूर्य मंदिर न्यास समिति की बैठक एसडीओ सह न्यास समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई. बैठक में छठ की तैयारियाें की समीक्षा की गयी. समिति के सचिव डाॅ संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूर्य मंदिर तालाब पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किये गये हैं. सबमर्सिबल द्वारा तालाब में पानी भरवाया जा रहा है. मेला परिसर में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जा रही है. सजावट के साथ-साथ लगभग 200 ट्यूबलाइट लगाये जायेंगे. रात में ठहरनेवाले छठ व्रतियों की सुविधा के लिए प्रखंड कार्यालय परिसर में चार टेंट लगाये जा रहे हैं. मौलाबाग मोड़, ब्लॉक मोड़ और सिंचाई विभाग के आइवी के पास बैरिकेडिंग लगायी जा रही है, जहां से मेला परिसर तक वाहनों का आवागमन पर रोक रहेगी. छठ घाटों पर तीन गोताखोर तैनात रहेंगे. तालाब में रस्सी व लाल कपड़ा टांग कर गहरे पानी का संकेत दिया जायेगा.बैठक में द्वारिका प्रसाद, ओम प्रकाश ,मनोज कुमार मिश्र, सत्येंद्र तिवारी, मनोज केसरी, विकास आनंद प्रमुख रूप से मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन