छठ पर्व की तैयारी को लेकर बैठक

Published at :13 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
छठ पर्व की तैयारी को लेकर बैठक

छठ पर्व की तैयारी को लेकर बैठक कुटुंबा (औरंगाबाद). छठ पर्व को लेकर कुटुंबा शिव मंदिर में स्थानीय मुखिया शकुंतला देवी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें प्राचीन गढ़ कुटुंबा के छठ घाट को आकर्षक तरीके से सजाने व छठ व्रतियों के लिए समुचित व्यवस्था करने पर चर्चा हुई. न्यू चैलेंज क्लब के सदस्यों […]

विज्ञापन

छठ पर्व की तैयारी को लेकर बैठक कुटुंबा (औरंगाबाद). छठ पर्व को लेकर कुटुंबा शिव मंदिर में स्थानीय मुखिया शकुंतला देवी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें प्राचीन गढ़ कुटुंबा के छठ घाट को आकर्षक तरीके से सजाने व छठ व्रतियों के लिए समुचित व्यवस्था करने पर चर्चा हुई. न्यू चैलेंज क्लब के सदस्यों ने पूजा में लाइट, टेंट ,साउंड लगवाने तथा घाट की सफाई कराने की बात कही. क्लब के सदस्यों ने कहा कि व्रतियों के लिए इसके अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने में भी हम सहयोग प्रदान करेंगे. बैठक में कार्यकारिणी सह निगरानी समिति का गठन किया गया. इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि चुनमुन कुमार सिंह, वार्ड सदस्य संजय गुप्ता,पूर्व उप मुखिया विनोद मेहता, छोटू सिंह, पंकज गुप्ता, वीरेंद्र तिवारी, भगवान साव, दिनेश कश्यप ,जितु तिवारी, चंद्रशेखर प्रसाद साहू, शिवानंद दूबे, विनय दूबे, अरविंद दूबे, धर्मेंद्र दूबे आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन