हसपुरा में छठ को लेकर चहल-पहल

Published at :13 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
हसपुरा में छठ को लेकर चहल-पहल

हसपुरा में छठ को लेकर चहल-पहलहसपुरा (औरंगाबाद). छठ को लेकर हसपुरा बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. बाजार छठ पूजा समिति के सदस्य दीपक कुमार ने बताया कि हसपुरा बाजार के चौराही रोड में छठी अहरा तालाब तक सफाई व रोशनी की व्यवस्था की जायेगी. छठ पूजा समिति के सदस्यों में रंजन कुमार, मनीष कुमार, […]

विज्ञापन

हसपुरा में छठ को लेकर चहल-पहलहसपुरा (औरंगाबाद). छठ को लेकर हसपुरा बाजार में चहल-पहल बढ़ गयी है. बाजार छठ पूजा समिति के सदस्य दीपक कुमार ने बताया कि हसपुरा बाजार के चौराही रोड में छठी अहरा तालाब तक सफाई व रोशनी की व्यवस्था की जायेगी. छठ पूजा समिति के सदस्यों में रंजन कुमार, मनीष कुमार, रणधीर कुमार, सुशील कुमार व प्रह्लाद कुमार ने कहा कि छठी अहरा तालाब के घाटों की सफाई की जा रही है. 18 नवंबर की रात भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. हसपुराडीह निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सुलतान खां ने चौराही रोड में उचित बिगहा पुल के समीप छठ व्रतियों के लिए दूसरे अर्घ के दिन बुधवार को टी-स्टॉल लगा कर श्रद्धालुओं को चाय पिलायेंगे. साथ ही, छठ व्रतियों में फल का भी वितरण किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन