भवन तो है, पर बिना प्लास्टर के

Published at :13 Nov 2015 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
भवन तो है, पर बिना प्लास्टर के

भवन तो है, पर बिना प्लास्टर केओबरा प्रखंड के खुदवां थाने में सुविधाओं की कमी सुरक्षा दीवार व बिजली समेत अन्य सुविधाएं भी हैं नदारदप्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा प्रखंड क्षेत्र के खुदवां थाने में सुविधाआें की घोर कमी है. नक्सलग्रस्त इलाका होने के बाद भी इस थाने में सुरक्षा दीवार व अन्य सुविधाओं का अभाव है. […]

विज्ञापन

भवन तो है, पर बिना प्लास्टर केओबरा प्रखंड के खुदवां थाने में सुविधाओं की कमी सुरक्षा दीवार व बिजली समेत अन्य सुविधाएं भी हैं नदारदप्रतिनिधि, ओबरा (औरंगाबाद)ओबरा प्रखंड क्षेत्र के खुदवां थाने में सुविधाआें की घोर कमी है. नक्सलग्रस्त इलाका होने के बाद भी इस थाने में सुरक्षा दीवार व अन्य सुविधाओं का अभाव है. कई वर्ष पूर्व विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया गया है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण नये भवन में प्लास्टर नहीं हुआ. खिड़कियां भी नहीं लगायी गयीं. इस कारण पुलिसकर्मियों को काफी कठिनाइयाें का सामना करना पड़ता है.गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व खुदवां थाने के नवनिर्मित भवन को माओवादियों ने केन बम लगा कर उड़ाने का प्रयास किया गया था. उस वक्त एसपी दलजीत सिंह ने थाने की सुरक्षा दीवार व भवन बनाने समेत बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने की बता कही थी. लेकिन, पुलिस-प्रशासन द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गयी है. खुदवां थाना प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर है. यह क्षेत्र संवेदनशील माना जाता है. थानाध्यक्ष मनोज राम ने बताया कि अधूरे पड़े थाना भवन को पूरा कराने के लिए ठेकेदार से संपर्क किया जा रहा है. साथ ही, थाने में सुविधाएं बढ़ाने के लिए वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गयी है. फिलहाल, उपलब्ध संसाधनों में ही थाने का कामकाज निष्पादित किया जा रहा है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से थाने में पर्याप्त संख्या में एसटीएफ के जवान तैनात किये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन