गरम कलछुल से ग्राहक की पिटाई!
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2015 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : अंडा खरीदने के बाद पैसे को लेकर हुए विवाद में अंडा दुकानदार ने एक राज मिस्त्री को गरम कलछुल से पीट-पीट कर जख्मी कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी राजमिस्त्री अनिल चौधरी को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. यहां के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज, […]
विज्ञापन
औरंगाबाद (ग्रामीण) : अंडा खरीदने के बाद पैसे को लेकर हुए विवाद में अंडा दुकानदार ने एक राज मिस्त्री को गरम कलछुल से पीट-पीट कर जख्मी कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी राजमिस्त्री अनिल चौधरी को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. यहां के चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया. घटना बुधवार को ओबरा थाना क्षेत्र के बेल गांव की है.
जख्मी ने बताया कि अंडा दुकानदार शंकर साव के दुकान पर गया. उससे अंडा लेने के बाद पैसा भी दिया, लेकिन वह साफ मुकर गया, इसी बीच मारपीट पर उतारू हो गया और चूल्हा पर चढ़े कलछुल से वार करना शुरू कर दिया. इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और उसका बयान लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










