इलाज के दौरान घायलों ने दम तोड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Nov 2015 6:28 AM (IST)
विज्ञापन

ओरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में तीन दिनों में छह लोगों की मौत औरंगाबाद (नगर) : जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर पूरब दिशा में एनएच-टू के किनारे ओरा एक गांव है, यहां कोई ऐसा दिन नहीं है कि दुर्घटनाएं नहीं घटती है. इस गांव के लोग मौत के आगोश में दिन प्रतिदिन समाते जा […]
विज्ञापन
ओरा गांव के पास सड़क दुर्घटना में तीन दिनों में छह लोगों की मौत
औरंगाबाद (नगर) : जिला मुख्यालय से चार किलोमीटर पूरब दिशा में एनएच-टू के किनारे ओरा एक गांव है, यहां कोई ऐसा दिन नहीं है कि दुर्घटनाएं नहीं घटती है. इस गांव के लोग मौत के आगोश में दिन प्रतिदिन समाते जा रहे हैं.
पिछले तीन दिनों मे इस गांव के छह लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है. बावजूद जिला प्रशासन व एनएच की देखरेख करने वाले कोई कारगर कदम और न ही कोई रणनीति बन रहे हैं,जिससे कि घटना को रोका जा सके. आठ नवंबर को एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच लोगों को कुचल दिया था, जिससे हिमांशु कुमार, अंकित कुमार, अंशु कुमार, उर्मिला देवी की मौत घटनास्थल पर हो गयी थी. जबकि अरविंद सिंह के पुत्र शिवम कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था.
उसे बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया था. इलाज के क्रम में मंगलवार को उसकी भी मौत हो गयी. गांव के लोग दाह संस्कार कर लौट रहे थे तो उसी दिन एक बाइक ने ओरा गांव के ही राजेंद्र ठाकुर को कुचल दिया, जिससे जख्मी हो गये थे.
सदर अस्पताल में इलाज करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे जगह ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गयी. आठ से 10 नवंबर के बीच इस गांव के छह लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी. इस घटना के बाद इस गांव के लोग मर्माहत है.
यहां तक कि दीपों का त्योहार दीपावली भी इस गांव में नहीं मन सका. उल्लेखनीय है कि कुछ ही माह पहले एक अनियंत्रित ट्रक ने गांव के समीप लगी गुमटी में टक्कर मार दी थी, जिससे गांव के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










