जंगली सूअर से शमशेर नगर के किसान परेशान

Published at :12 Nov 2015 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
जंगली सूअर से शमशेर नगर के किसान परेशान

जंगली सूअर से शमशेर नगर के किसान परेशानदाउदनगर (औरंगाबाद)जंगली सूअर के आतंक से किसान काफी आतंकित है. किसानों ने बताया कि अभी तक गांव में 50 एकड़ में लगी धान व आलू की फसल को बरबाद कर दिया है. ग्रामीण नवल शर्मा ने बताया कि जंगली सूअर अब गांव में भी प्रवेश कर जा रहे […]

विज्ञापन

जंगली सूअर से शमशेर नगर के किसान परेशानदाउदनगर (औरंगाबाद)जंगली सूअर के आतंक से किसान काफी आतंकित है. किसानों ने बताया कि अभी तक गांव में 50 एकड़ में लगी धान व आलू की फसल को बरबाद कर दिया है. ग्रामीण नवल शर्मा ने बताया कि जंगली सूअर अब गांव में भी प्रवेश कर जा रहे हैं. सोन नहर बंद हो जाने के कारण रात में सूअरों का झुंड रात में गांवों में प्रवेश कर जा रहा है. इसके कारण लोगों रात में घरों से नहीं निकल पाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले चार साल के अंदर जंगली सूअरों की आबादी तेजी से बढ़ गया है. सोन दियारा में सूअर छिपे रहते हैं और मौका मिलने पर धान व आलू की फसल को बरबाद कर दे रहे हैं. इसका परिणाम यह हो रहा है कई किसानों ने सोन दियारा में खेती करना ही बंद कर दिया है. किसानों ने कहा कि अब गांवों में घुसने से हमलोगों को सूअरों से ज्यादा डर लग रहा है. क्योंकि अब धान की कटनी का समय आ गया है. किसानों ने कहा कि इसकी सूचना हमलोगों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी दिया है. पर, अभी तक वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन