बुनकरों का भवन नर्मिाण लटका

Published at :12 Nov 2015 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
बुनकरों का भवन नर्मिाण लटका

बुनकरों का भवन निर्माण लटका (फोटो नंबर-4) परिचय-बुनकर भवन का अधूरा कार्य ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड की बभंडीहा पंचायत स्थित कोराईपुर गांव में कालीन बुनकरों का भवन अधर में लटका है. वर्ष 2012-13 में स्वर्ण जयंती योजना से साढ़े छह लाख की लागत से बुनकरों को कार्य करने हेतु भवन का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन […]

विज्ञापन

बुनकरों का भवन निर्माण लटका (फोटो नंबर-4) परिचय-बुनकर भवन का अधूरा कार्य ओबरा (औरंगाबाद)प्रखंड की बभंडीहा पंचायत स्थित कोराईपुर गांव में कालीन बुनकरों का भवन अधर में लटका है. वर्ष 2012-13 में स्वर्ण जयंती योजना से साढ़े छह लाख की लागत से बुनकरों को कार्य करने हेतु भवन का निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण भवन निर्माण अधूरा पड़ा है. अब तक प्लास्टर, दरवाजा, खिड़की व रंगाई पुताई का कार्य नहीं कराया गया है. इस मामले में संबंधित पदाधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं. इस संबंध में स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित पदाधिकारी को कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया है, लेकिन फिर भी इस योजना का पूरा कार्य कराने में कोई पहल नहीं की जा रही है. इससे साफ जाहिर हो रहा है अधिकारी व ठेकेदार की मिलीभगत से यह भवन अधूरा छोड़ दिया गया है. उन्होंने दाउदनगर सिविल एसडीओ राकेश कुमार व जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए भवन निर्माण पूरा कराने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन