राजा नारायण सिंह की मनी 222वीं पुण्यतिथि

Published at :12 Nov 2015 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
राजा नारायण सिंह की मनी 222वीं पुण्यतिथि

राजा नारायण सिंह की मनी 222वीं पुण्यतिथि औरंगाबाद (नगर)जन विकास परिषद की ओर से गुरुवार को पवई में राजा नारायण सिंह की 222वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने की. इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पर्षद अध्यक्ष रंजू देवी ने स्वतंत्रता सेनानी राजा नारायण सिंह की ऐतिहासिक भूमिका पर […]

विज्ञापन

राजा नारायण सिंह की मनी 222वीं पुण्यतिथि औरंगाबाद (नगर)जन विकास परिषद की ओर से गुरुवार को पवई में राजा नारायण सिंह की 222वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ सुरेन्द्र प्रसाद मिश्र ने की. इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पर्षद अध्यक्ष रंजू देवी ने स्वतंत्रता सेनानी राजा नारायण सिंह की ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह ने ऐतिहासिक महापुरूषों की याद को स्थायी बनाने हेतू जागरूकता पर बल दिया. पेंशनर समाज के अध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने कहा कि अंगरेजों के प्रबल व प्रथम शत्रु राजा नारायण सिंह को इतिहास ने जान बूझ कर उपेक्षित किया. वरीय अधिवक्ता त्रिभुवन सिंह व कुमार बजरंगी सिंह ने कहा कि युवा पीढ़ी को आगे आकर औरंगाबाद के इतिहास का पुणर्लेखन करना चाहिए. मुखिया सुषमा देवी ने राजा नारायण सिंह को औरंगाबाद का ऐतिहासिक नायक बताया. वहीं कई वक्ताओं ने राजा नारायण सिंह के विचारों पर प्रकाश डाला. इस मौके पर पुरूषोतम पाठक, डाॅ कुमार वीरेंद्र, सिद्धेश्वर विद्यार्थी, धनंयज कुमार, शिवदेव पांडेय, रामकिशोर सिंह चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन