हनुमान जयंती पर सुंदर कांड का पाठ

हनुमान जयंती पर सुंदर कांड का पाठ दाउदनगर (अनुमंडल)मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदर कांड का पाठ किया गया. स्थानीय हनुमान मंदिर में मुख्य ध्वज बदला गया. हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में रघुवंश मणि […]
हनुमान जयंती पर सुंदर कांड का पाठ दाउदनगर (अनुमंडल)मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदर कांड का पाठ किया गया. स्थानीय हनुमान मंदिर में मुख्य ध्वज बदला गया. हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना की गयी. हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया. इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में रघुवंश मणि पांडेय, रामजी प्रसाद, पप्पू गुप्ता, सूरज पांडेय, नाथु साव ने प्रमुख रूप से भाग लिया. अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित पंचदेव मंदिर में पुजारी संजय उपाध्याय द्वारा सुंदर कांड का पाठ किया गया. अधिवक्ता शशिभूषण सिंह, सत्येंद्र कुमार, बीके सिंह, स्थानीय निवासी गोपाल सिंह समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










